हरिद्वार: चेक बाउंस के मामले में फरार महिला समेत दो वारंटियों को कनखल पुलिस ने किया गिरफ्तार
कनखल थाना पुलिस ने चेक बाउंस के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे महिला समेत दो वारंटी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने वारंटी प्रांजुल त्यागी को जगजीतपुर स्थित पीठ बाजार की पुलिया जबकि महिला वारंटी को कुम्हारगढ़ा से गिरफ्तार किया है। दोनों को शाम 4 बजे कोर्ट में पेश किया गया।