बैतूल नगर: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश पड़ी भारी: बैतूल स्टेशन पर युवक ट्रेन से गिरा,पैर बुरी तरह कुचला ICU में भर्ती
बैतूल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब 3 बजकर 13 मिनट पर गंगा कावेरी एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहा एक युवक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में एसी कोच में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलवे ट्रैक पर जा गिरा। हादसे में उसका एक पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त ह