हज़ारीबाग: एनएच-522 बाबा बालक नाथ मंदिर के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
हज़ारीबाग़। टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-522 बाबा बालक नाथ मंदिर के पास शनिवार देर शाम करीब 7 बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बेडम गांव के आकाश कुमार के रुप में हुई है। वह अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था।