गोला: मठवाटांड के पास तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Gola, Ramgarh | Feb 18, 2026 रामगढ़-बोकारो मार्ग के मठवाटांड के पास बुधवार शाम एक तेज गति की बाइक की दूसरे बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे दूसरे बाइक में सवार दो युवक गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गये। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया।