मछलीशहर: जंघई फाटक का बूम तोड़कर अज्ञात पिकअप मछलीशहर की ओर भागा, सूचना पर पहुंची आरपीएफ जांच में जुटी
जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक 51 बी को वृहस्पति वार शाम 6 बजे जंघई से मछलीशहर की तरफ जा रहा एक अज्ञात पिकअप बूम तोड कर मछलीशहर की तरफ भाग निकला। पिकअप ज्यो ही रेलवे ट्रैक पर पहुचा अचानक फाटक बंद हो गया जिसके कारण पिकअप सवार बूम तोडते हुए भाग निकला। गेट मैन की सूचना पर स्टेशन अधीक्षक के मेमो पर आरपीएफ की टीम मौके पर पहुच कर जांच में जुटी ।