नदबई: बरौलीछार में तीन जगह आग लगी, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
नदबई उपखंड के बरौलीछार गांव में देर रात तीन अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। खेतों में रखे ईंधन, चारा और पेड़ों में लगी आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।