बेगूसराय: बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के अंदर पूरक प्रश्न के रूप में सड़कों की चौड़ाई पर उठाए सवाल
बेगूसराय नगर विधायक कुंदन कुमार सिंह ने बिहार विधानसभा के अंदर पूरक प्रश्न के रूप में नगर निगम के अंदर सड़कों की चौड़ाई कम होने के कारण सवाल किया। उन्होंने कहा की सरकार बेगूसराय नगर निगम अन्तर्गत आने वाली भीड़ भरे सड़कों पर सरकार ध्यान दें,और उनकी स्थिति को ठीक करें। चौड़ाई कम होने के कारण सड़क पर अधिक भीड़ लगती है।इसको लेकर मंत्री ने भी समय का आश्वासन दिया।