डुमरा: मेहसौल पुल पर दबंगों का कहर, झगड़ा करने से मना करने पर परिवार पर हमला, मां, बेटे और पिता की पिटाई
मेहसौल पुल स्थित एक दुकान पर झगड़ा करने से मना करना एक परिवार को भारी पड़ गया। दबंग प्रवृत्ति के कुछ बदमाशों ने मामूली कहासुनी के बाद पूरे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ित अब्दुल्ला ने बताया कि दुकान के पास कुछ लोग विवाद कर रहे थे, जिसे शांत कराने और झगड़ा न करने की बात कहने पर वे उग्र हो गए। और मारपीट कर जख्मी कर दिया है।