बीकानेर: शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध पड़ा भारी, युवक से मारपीट और बाइक में तोड़फोड़, जामसर थाने में मामला दर्ज
बीकानेर के जामसर थाना क्षेत्र के जगदेववाला में शराब के लिए पैसे मांगने का विरोध करने पर एक युवक और उसके चचेरे भाई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चक 417 आरडी निवासी छोटूराम नायक ने रिपोर्ट में बताया कि 26 जून को खेताराम, शिवलाल उर्फ बबरी और सुखराम ने उनसे शराब पीने के लिए पैसे मांगे।