बहराइच: भाजपा कार्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, विपक्ष पर किया हमला
गुरुवार शाम को भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पर पहुंचे प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने का भाजपा कार्यालय पर लगाई गई प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की साथ ही पत्रकारों से वार्ता कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।