चूरू: दुबई में हुए सड़क हादसे में दांदू गांव के तीन युवकों की मौत, गांव पहुंचे शव, गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार
Churu, Churu | Nov 15, 2026 दुबई में हुए भीषण सड़क हादसे में चूरू जिले के दांदू गांव के तीन युवकों की मौत से गांव में मातम पसरा गया। हादसे में एक अन्य युवक गंभीर घायल है, जिसका दुबई के अस्पताल में उपचार चल रहा है। तीनों मृतकों के शव गांव पहुंचे। जहां रविवार को धर्मपाल और नरेन्द्र का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले शनिवार को अम्मीलाल का अंतिम संस्कार हुआ था।