सिरोही: आबूराज के विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने के लिए सीएम भजनलाल ने की बैठक
Sirohi, Sirohi | Jun 22, 2026 मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आबूराज में आबूपर्वत विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने आबूराज की पर्यटन, आध्यात्मिक व पर्यावरणीय विशिष्टताओं के अनुसार विकास का ब्लूप्रिंट तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि शहरी विकास, सड़क, पार्किंग व आवागमन के लिए विश्व स्तरीय विकास हो ताकि अधिक पर्यटक आए।