प्रतापगढ़: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 51 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत पुलिस थाना प्रतापगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 51.280 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बिना नंबर की ब्रेजा कार भी जब्त की है। जब्त डोडाचूरा की अनुमानित कीमत करीब 7 लाख 65 हजार रुपये बताई गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्