रावतभाटा: शिकायतों के बावजूद विभाग नहीं जागा, देर रात रावतभाटा उपखंड में खोखी बांध टूटा, 600 बीघा फसलें जलमग्न
विजय सिंह ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि मध्यप्रदेश में तेज बारिश के बाद खोखी नदी में अचानक उफान आया और पानी के दबाव से बांध के 7 में से 2 ब्लॉक टूट गए। घटना मंगलवार-बुधवार रात करीब 2 बजे की है। करीब 600 बीघा फसलें पानी में डूब गईं। जनहानि की सूचना नहीं है। ग्रामीणों का आरोप है कि बांध की मरम्मत को लेकर वर्षों से शिकायतें की गईं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अब