आज़मगढ़: पैसे के लेनदेन के विवाद में ब्रेजा कार छीनकर जबरन ले जाने के मामले में दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल
आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मानुष पारीख एवं सीओ शुभम तोदी के प्रशिक्षण में सिधारी पुलिस ने आज रविवार को दो बजे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया पकड़े गए व्यक्तियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया