चेरिया बरियारपुर: जयमंगला मंदिर की दानपेटी चोरी के मामले की जांच करने पहुंचे मंझौल
अनुमंडल अधिकारी प्रमोद कुमार
अनुमंडलाधिकारी मंझौल प्रमोद कुमार ने बीते दिनों जयमंगला मंदिर के दान पेटी के चोरी की घटना के निरीक्षण के दौरान वहां के सेवायत को विभिन्न पहलुओं पर व्यवस्था पूर्ण करने को कहा। उन्होंने मंदिर के चारों ओर तथा गर्भगृह में सीसीटीवी कैमरा लगाने एवं मंदिर के बगल से मिट्टी के ढलान को हटाकर अधूरे कार्य को शुरू करने का निर्देश दिया।