चेरिया बरियारपुर: जयमंगला मंदिर के भीतर रखे दानपेटी की अज्ञात चोरों ने की चोरी, पुलिस ने जंगल से खाली दानपेटी किया बरामद
मंझौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत जयमंगला मंदिर से अज्ञात चोरों के द्वारा शनिवार की रात दान पेटी चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी जानकारी मंदिर प्रशासन को रविवार की सुबह मंदिर पहुँचने के बाद हुई। चोरी के घटना की सूचना मंदिर परिसर स्थित पुलिस पिकेट को दी गई पुलिस पिकेट ने इसकी सूचना मंझौल थाना को दी सूचना पाकर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी