उत्तराखंड पुलिस के सिपाही ने जंतर-मंतर पहुंचकर दिया छात्रों के आंदोलन को समर्थन, नौकरी से दिया इस्तीफा!
दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन में उस समय बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला जब उत्तराखंड पुलिस के एक सिपाही ने मंच पर पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया और अपनी नौकरी से त्यागपत्र देने की घोषणा कर दी।
सिपाही ने कहा कि "उत्तराखंड में पटवारी भर्ती परीक्षा का पेपर परचून की दुकान पर मिलने जैसी स्थिति बन चुकी है।" उन्होंने भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के साथ न्याय की मांग करते हुए कहा कि अब युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता।
उनके इस बयान और इस्तीफे ने भर्ती परीक्षाओं की निष्पक्षता को लेकर चल रही बहस को एक बार फिर तेज कर दिया है। अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा का विषय बन गया है।
🎥 सुनिए, आखिर उत्तराखंड पुलिस के इस सिपाही ने अपने इस्तीफे और छात्रों के आंदोलन को लेकर क्या-क्या कहा...
#Uttarakhand #UttarakhandPolice #StudentsProtest #JantarMantar #PaperLeak #PatwariExam #RecruitmentScam #YouthVoice #BreakingNews #Dehradun #उत्तराखंड #जंतरमंतर #पेपरलीक #पटवारीभर्ती #छात्रआंदोलन #ब्रेकिंगन्यूज़