कासगंज: कोतवाली ढोलना पुलिस ने बिलराम कस्बे में पैदल गश्त की, इलाके की सुरक्षा का लिया जायजा
कासगंज जिले के एसपी ओम प्रकाश सिंह ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने थाना क्षेत्रों में पैदल गस्त करने के निर्देश दिये है। वहीं एसपी के निर्देश पर कोतवाली ढोलना के प्रभारी जगदीश चंद्र राजपूत ने बिलराम कस्बे में पैदल गस्त किया। और इलाके की सुरक्षा का जायजा लिया। जानकारी बुधवार शाम 6 बजे मिली।