श्रीनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर भगवती पंचायत स्थित वार्ड 10 में सोमवार को शाम करीब पांच बजे बकरी चोरी के आरोप में एक महिला को पड़ोसी महिला ने मारपीट कर जख्मी कर दिया। परिजनों ने घायल महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।