ब्यौहारी: तेंदूपत्ता गिनती से लौट रहे किसान की हत्या, ब्यौहारी पुलिस मौके पर पहुंची
शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में किसान तुलसी दास कुशवाहा की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह उनका शव गांव के पास जंगल मार्ग में बाइक पर खून से लथपथ मिला। मृतक रविवार शाम तेंदूपत्ता गिनती में शामिल होने गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस सोमावर सुबह 9 बजे से जांच कर रही है।