मोतिहारी: बिहार सरकार ने रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को किया निलंबित, गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना
बिहार सरकार ने रक्सौल के एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है। गृह विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, उन पर भ्रष्टाचार और अनियमितता के आरोप सिद्ध हुए हैं। चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने जांच में पाया कि धीरेंद्र कुमार ने एक कपड़ा व्यवसायी टुन्ना प्रसाद के मामले में दलाल के जरिए रिश्वत ली। व्यवसायी के खिलाफ दर्ज मामले से नाम हटाने के लिए यह