मोतिहारी: मलाही दरगाह टोला में स्थित मस्तान बाबा के मजार पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ने चादर पोसी
मलाही में स्थित दरगाह मस्तान बाबा के मजार पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष इंजीनियर शशिभूषण राय उर्फ गप्पू राय के द्वारा बुधवार को चादरपोशी की गई। जिलाध्यक्ष कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ मलाही दरगाह पहुंचे जहां मस्तान बाबा के मजार पर चादर पोशी कर जिला वासियों के सुखचैन की दुआ की गई। इस दौरान जिप सदस्य ईश्वर चंद्र मिश्र सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।