हसनपुर: हसनपुर के गांव भैसरोली में परचूनी की दुकान पर अवैध रूप से बेची जा रही देसी शराब का वीडियो वायरल
कोतवाली क्षेत्र के गांव में स्थित परचून की दुकान पर बेखौफ होकर दुकानदार द्वारा देशी शराब बेची जा रही है जिसका एक ग्रामीण द्वारा वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो आबकारी विभाग एवं पुलिस की कार्य शैली पर सवाल उठा रही है। कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि आबकारी की मिली भगत के चलते ही दुकानदार बेखौफ होकर देसी शराब बेच रहा है।