अटेर: कारगिल दिवस से पहले शहीद स्मारक की दुर्दशा,भूतपूर्व सैनिकों ने पहुंचकर खुद संभाली सफाई की जिम्मेदारी
Ater, Bhind | Jul 24, 2026 भिंड शहर के सर्किट हाउस के पास स्थित शहीद स्मारक की बदहाल स्थिति को लेकर भूतपूर्व सैनिक संघ में नाराजगी देखने को मिली। स्मारक परिसर में फैली गंदगी, कचरे और उगी झाड़ियों की सफाई के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं होने पर पूर्व सैनिकों ने खुद सफाई अभियान चलाया और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। शहीद स्मारक में लंबे समय से गंदगी और कचरा फैला हुआ था।