चूरू: गांव पूनरास में युवक पर कुल्हाड़ी से वार कर किया घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Churu, Churu | Apr 10, 2025 चूरू जिले के तारानगर थाना क्षेत्र के गांव पुनरास में गुरूवार को तीन युवकों द्वारा घर में घुसकर 20 वर्षीय युवक पर कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला सामने आया हैं। हमले के बाद तीनों युवक एक बाइक पर बैठकर फरार हो गये। गम्भीर हालत में घायल युवक को चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल लाया गया। जहां मौजूद डाॅक्टर व नर्सिंग स्टाफ ने घायल का ईलाज किया।