होशंगाबाद नगर: पीपल चौक पर स्थित पत्रकार भवन के सामने भारतीय किसान संघ ने 100% मूंग खरीदी के लिए भजन कीर्तन गाकर किया अनूठा प्रदर्शन
पीपल चौक स्थित पत्रकार भवन के सामने भारतीय किसान संघ ने 100% मूंग खरीदी के लिए गुरुवार शाम करीब 4.30 बजे भजन कीर्तन गाकर अनूठा प्रदर्शन किया। दरअसल सरकार द्वारा किसानों से 100% मूंग खरीदी नहीं जा रही है जिसके चलते किसान संगठनों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भारतीय किसान संघ का बीते करीब चार दिनों से अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है