बंजरिया: रघुनाथपुर व तुरकौलिया थाना क्षेत्र में स्प्रिट पीने से हुई मौत के बाद बंजरिया में शुक्रवार रात छापेमारी
रघुनाथपुर व तुरकौलिया थाना क्षेत्र में स्प्रिट पीने से हुई पांच लोगों की मौत के बाद शुक्रवार रात बंजरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर हुई छापेमारी। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने शनिवार 9 बजे बताया कि झखिया,चैलाहा खड़वा सहित अन्य जगहों पर तस्करो के खिलाफ सघन छापेमारी की गई है। पुलिस जेल के अंदर व जमानत पर छूट कर आए तस्करो के गतिविध पर विशेष नजर रख रही है।