बरियारपुर: सावन की दूसरी सोमवारी पर विभिन्न शिवालियों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सोमवार को सावन की दूसरी सोमवारी पर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा बताया गया कि यह सावन का पवन माह है । माना जाता है कि साल में सावन के माह में लोग खासकर सोमवारी के दिन पूजा अर्चना कर मन्नतें मांगते हैं खासकर शिव मंदिर में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ से आराधना कर अपनी मनोकामना मांगते हैं।