रूड़की: इमली रोड स्थित आशु रावत नाम के किन्नर के आवास पर किन्नरों ने मुस्लिम समाज के लोगों को राशन सामग्री की वितरित
रुड़की में इमली रोड पर स्थित आशु रावत नाम के किन्नर के आवास पर आज रमजान के पाक महीने में किन्नरों के द्वारा मुस्लिम समाज के गरीब लोगों को राशन सामग्री वितरित की गई है। रमजान के पाक महीने में मुस्लिम समाज के गरीब लोगों की मदद के लिए अब रुड़की के किन्नर आगे आए हैं। जिनके द्वारा आज मुस्लिम समाज के सैकड़ो गरीबों को राशन सामग्री वितरित की गई है।