रूड़की: सोलानी पार्क के पास एक युवती ने गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने का किया प्रयास, मोनू जलवीर ने बचाई जान
रूड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास शुक्रवार को एक युवती ने गंगनहर में कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। युवती को डूबता देखकर मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। इसके बाद गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर को बुलाया गया। व्यक्ति ने युवती को गंगनहर से बाहर निकाला है, जिसके बाद युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।