रूड़की: पिरान कलियर पुलिस ने तीन आरोपियों को किया जिला बदर,45 दिन तक जिले में नहीं घुसने की दी चेतावनी
पिरान कलियर थाना पुलिस ने लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के चलते कलियर निवासी तनवीर,महमूदपुर निवासी इस्तेकार,तेलीवाला गांव निवासी नसीम के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तीनों को जिला बदर कर दिया है। जिसके चलते आज तीनों को उत्तर प्रदेश के पुरकाजी बॉर्डर पर छोड़कर 45 दिन तक जिले में नहीं घुसने की चेतावनी दी गई है।