रूड़की: गंगनहर कोतवाली पुलिस ने रेलवे अंडरपास के पास से देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब के पव्वे किए बरामद
रुड़की की गंगनहर कोतवाली पुलिस ने शक्ति विहार कॉलोनी निवासी कर्मवीर पुत्र चमन लाल नाम के देसी शराब के एक तस्कर को रेलवे अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया है। उसके पास से देसी शराब के 50 पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आज मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।