रूड़की: सोलानी पार्क के पास शराब लेकर जा रहे पिकअप वाहन को रोका,पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर शुरू की जांच
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में सोलानी पार्क के पास सरकारी गोदाम से बेलडा गांव के पास स्थित शराब के ठेके पर शराब लेकर जा रहे एक पिकअप वाहन को लोकसभा चुनाव को लेकर गठित की गई स्टेटिक टीम के द्वारा रोक लिया गया। गिनती की गई तो 280 शराब की पेटियों की जगह 275 शराब की पेटियां मिल पाई। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।