रूड़की: इमली खेड़ा के समीप से पुलिस ने देसी शराब के एक तस्कर को किया गिरफ्तार, देसी शराब की 6 पेटी और एक बाइक बरामद
पिरान कलियर थाना पुलिस ने इमली खेड़ा गांव के समीप से देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के कब्जे से देसी शराब की 6 पेटी और एक बाइक बरामद हुई है। तस्कर की पहचान मांगेराम पुत्र सिमरु निवासी नागल पलूनी के रूप में हुई है।