#कलयुगी_मां_ने_ममता_शर्मसार_की!
भरतपुर। डीग जिले के जनूथर थानांतर्गत बड़ेसरा गांव में घर के पास प्लॉट से दो 13 वर्षीय जुड़वां भाइयों के श*व मिलने के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा करते हुए पुलिस ने बच्चों की मां को ही मुख्य आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, महिला ने कथित तौर पर घर के अंदर ही धारदार हथियार से दोनों बच्चों की ह*त्या करने के बाद शवों को करीब 200 मीटर दूर ले जाकर छिपा दिया था और सुबह अनजान बनने का नाटक किया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि एफएसएल टीम के साक्ष्यों और पुलिस की पूछताछ के आधार पर हत्या की असल वजह का खुलासा करने के लिए आगे की जांच जारी है। आरोपी महिला के पति की मौत हो चुकी है। आरोपी महिला पिछले करीब आठ साल से अपने पीहर में ही रह रही थी।