कायमगंज: गांव रसीदबाद बल्लभ में 115 साल पुराना कुआं बंद, 5 वर्षीय बच्ची गिरने के बाद प्रधान और ग्रामीणों ने लिया फैसला
कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रसीदाबाद बल्लभ गांव में एक पांच वर्षीय छात्रा के 50 फीट गहरे कुएं में गिरने की घटना के बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने कुएं को पूरी तरह बंद कर दिया है। ग्राम प्रधान ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए आज शुक्रवार को कुएं पर मोटा लेंटर डलवा दिया है। गुरुवार दोपहर को जहानपुर निवासी पवन कुमार सिंह की 5 वर्षीय बेटी कुएं में गिर गई थी।