कुरई: जैतपुर कला में किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी, आगजनी पीड़ित किसानों से मिले
Kurai, Seoni | Apr 15, 2026 सिवनी के लखनवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जैतपुर कला गांव में आगजनी से प्रभावित किसानों से मिलने किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी पहुंचे। बुधवार को बताया गया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर किसानों से घटना की जानकारी ली और हुए नुकसान का जायजा लिया। इस दौरान समिति ने पीड़ित किसानों को हरसंभव मदद और प्रशासन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।