पटियाली: पटियाली में कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल, उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
कासगंज के पटियाली कस्बे में बाला जी पेट्रोल पंप के पास वेगनआर कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सक के अनुसार उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार है। पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना अभी प्राप्त नहीं हुई है।