जमुई: आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत विकासात्मक कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, DM ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Jamui, Jamui | Jul 11, 2026 DM की अध्यक्षता में शनिवार की शाम 4 बजे कार्यालय कक्ष में आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की एक उच्चस्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत को परखना और उनकी प्रगति की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।