कोरबा: नए शिक्षण सत्र से पहले स्कूल बसों की सघन जांच, चालकों का हुआ नेत्र परीक्षण
Korba, Korba | Jun 26, 2026 नए शिक्षण सत्र की शुरुआत से पहले बच्चों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में स्कूलों में संचालित बसों की जांच और वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण के लिए विशेष शिविर का आयोजन शुक्रवार की दोपहर 12 बजे किया गया.