ऊन: उपकेंद्र ऊन टाउन पर अधिशासी अभियंता ने उपखंड अधिकारी व अन्य विभागीय अफसरों के साथ की बैठक
मंगलवार की शाम 5 बजे शामली जनपद के अंतर्गत उपकेंद्र ऊन टाउन पर अधिशासी अभियंता द्वारा उपखंड अधिकारी व अवर अभियंताओं समेत टीजी-2 के साथ वाणिज्यिक पैरामीटर व राजस्व वसूली के संबंध में बैठक की गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी करते हुए विभागीय गाइडलाइन के अनुसार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।