रफीगंज: रफीगंज के भदवा बाजार में मारपीट और चेन छीनने के मामले में दर्ज की गई प्राथमिकी
रफीगंज थाना क्षेत्र के भदवा बाजार में मारपीट एवं सोने की चेन छीनने के मामले में गोठानी गांव के गौतम कुमार ने रफीगंज थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। गौतम ने आरोप लगाया है कि टिकरी गांव के अनिल सिंह 5 से 6 अज्ञात लोगों के साथ आए और मारपीट की तथा सोने की चेन छीन लिया। शुक्रवार अपराह्न 2:00 बजे थाना अध्यक्ष ने बताया कि अग्रिम कार्रवाई जा रही है।