शादी की तैयारियों के बीच टूटा परिवार का सपना, सर्पदंश से युवती की मौत
मधेपुरा जिले में एक दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। शादी के महज 11 दिन पहले एक युवती की सांप के काटने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
मृतका की पहचान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के फनहन वार्ड-12 निवासी सुबोध मंडल की 19 वर्षीय बेटी रूपम कुमारी के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार उसकी शादी 29 जून को होने वाली थी और घर में विवाह की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं।
बताया गया कि गुरुवार सुबह रूपम घर की साफ-सफाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया। परिजनों ने तुरंत उसकी हालत को देखते हुए उसे उदाकिशुनगंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। हालांकि तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
Bihar, India | Jun 19, 2026