बिंदकी: बड़ाहर के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे किनारे निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में घुसे मजदूर की दम घुटने से हुई मौत
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के बड़ा हार गांव के समीप कानपुर-प्रयागराज हाईवे मार्ग के किनारे स्थित एक निर्माणाधीन मकान के शौचालय के सेफ्टी टैंक की शटरिंग खोलने के लिए शुक्रवार को दिन में करीब 11:00 बजे मजदूर अशोक कुमार उम्र 32 वर्ष निवासी बड़ाहार थाना औंग सेफ्टी टैंक का ढक्कन खोलकर अंदर घुसा। जिसमें जहरीली गैस थी जिसके कारण दम घुटने से उसकी मौत हो गई।