भागलपुर, 13 जून 2026. भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि श्रावणी मेला के दौरान किए जाने वाले व्यवस्थाओं को लेकर क्या क्या कार्य किए गए हैं इसकी लगातार मॉनिटरिंग होनी चाहिए। मसलन अब तक कितने चापाकल ठीक किए गए हैं। नगर परिषद द्वारा कौन-कौन सा कार्य कराए गए हैं। इन सब की मॉनिटरिंग करनी होगी। जहां जर्मन हैंगर लगाया जाता है उसे स्थान को ऊंचा करना होगा, ताकि वहाँ वर्षा होने पर पानी न लग सके। ग्रामीण क्षेत्र के कांवरिया पथ की साफ सफाई स्वच्छता प्रेक्षक कराएंगे। उन्होंने फूड इंस्पेक्टर की भी प्रतिनियुक्ति करवा लेने के निर्देश दिए।
श्रावणी मेला एप्प की डिजाइन करवा लेने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रचार प्रसार हेतु स्थानीय भाषा में जिंगल बनवाया जाए, इस वर्ष सुलतानगंज कांवरिया पथ में *दीदी की रसोई* की व्यवस्था कराई जाए। नमामि गंगे घाट, कृष्णगढ़ चौक पर लाइटिंग की विशेष व्यवस्था कराई जाए। प्रचार प्रसार हेतु अभी से डिजाइन बनवा लिया जाए तथा नमामि गंगे घाट और धांधी बेलारी के लिए कलाकारों का चयन कर लिया जाए।
बैठक में उप विकास आयुक्त श्री प्रदीप कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री दिनेश राम, अपर समाहर्ता विधि व्यवस्था राकेश रंजन , संयुक्त निदेशक जनसंपर्क श्री नागेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Dr Nawal Kishor
District Administration Patna
DM Darbhanga
District Administration, Madhubani
Madhepura District Administration
JEEVIKA Bihar
Bhagalpur Police
DM & Collector, Banka
53 views | Bhagalpur, Bihar | Jun 13, 2026