भितरवार: भितरवार से दो नाबालिग बच्चियां लापता पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया
नगर भितरवार से दो नाबालिग बच्चियां लापता हो गई। रुअर निवासी लाल सिंह नाथ ने भितरवार थाने में सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज में दोनों बच्चियां ई रिक्शा में बैठकर जाती हुई दिखाई दी हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है।