बरेली: बरेली में जनशिकायतों पर लापरवाही के चलते विशारतगंज और शेरगढ़ के थाना प्रभारी हटाए गए
बरेली में जनता की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही को लेकर बरेली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशारतगंज और शेरगढ़ थाने में शिकायतों की संख्या बढ़ने के बाद दोनों थाना प्रभारियों को पद से हटाकर रिजर्व पुलिस लाइन भेज दिया गया है। पुलिस कार्यालय में हुई समीक्षा के दौरान सामने आया कि विशारतगंज थाने में अगस्त के मुकाबले सितंबर में शिकायतें 43 से बढ़कर 63 हो