फरीदाबाद (खबर) फरीदाबाद नगर निगम के कार्यकारी अभियंता (XEN) महेंद्र सिंह को हरियाणा सरकार के द्वारा शुक्रवार को सस्पेंड कर दिया गया है। सरकार ने ये कार्यवाही वार्ड नंबर 16 में उद्घाटन के बाद निर्माण कार्यों को शुरू ना करने को लेकर की है। निगम मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने कार्यकारी अभियंता के खिलाफ सीएम को पत्र लिखकर कार्यवाही की मांग की थी। जिसके बाद सरकार ने एक्सईएन को निलंबित करने का फैसला लिया। शहरी स्थानीय निकाय ने निगम कमिश्नर को अगले 7 दिन के अंदर पूरी चार्जशीट तैयार करके भेजने का आदेश दिया गया है।
दरअसल ये पूरा मामला बड़खल विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-16 से जुड़ा है। यहां पर 10 अप्रैल को केंद्रीय राज्यमंत्री ने कुछ निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया था। वार्ड-16 में गलियों को पक्का करने, सीवर और पानी की लाइन डालने को लेकर काम होने थे। निगम की ओर से 1.81 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया था। निगम की ओर टेंडर लगाकर वर्क आर्डर भी जारी कर दिए। लेकिन ठे