मऊरानीपुर: मारकुआ के पास सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति हुआ घायल
मारकुआ के पास घर जाते समय अचानक कुत्ता आ जाने से सुरेश अहिरवार पुत्र दयाराम घायल हो गया। जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर में भर्ती कराया गया। वहीं, हालत गंभीर होने के चलते घायल को झांसी रेफर कर दिया गया है। बता दें, मऊरानीपुर से अपने घर केदार ताई थाना गरौठा की तरफ जा रहा था बाइक सवार व्यक्ति।